PlayBreaking News

भारत में आया पहली बार ऐसा फीचर:Realme 16 5G के लॉन्च ने मार्केट में मचाई धूम, जाने क्या है खास ?

Realme 16 5G में आपको स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7 हजार mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक बिना रुके चलती है। साथ ही इसमें 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे गेमिंग और हैवी यूज के दौरान भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता।
Follow on Google News
Realme 16 5G के लॉन्च ने मार्केट में मचाई धूम, जाने क्या है खास ?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रियलमी ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और दमदार एंट्री करते हुए अपना नया फोन Realme 16 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जो सेल्फी मिरर जैसे यूनिक फीचर के साथ लॉन्च हो रहा है। शानदार डिजाइन, पावरफुल बैटरी और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में OnePlus और Vivo जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

    क्या है इसकी कीमत और उपलब्धता ? 

    Realme 16 5G को भारत में 31,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह फोन एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आप इसे फ्लिपकार्ट और Realme की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। बता दें इसकी पहली सेल 5 अप्रैल से शुरू होगी।

    ये भी पढ़ें: ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ : उज्जैन में 3 से 5 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

    जाने इसके खास फीचर्स और कीमतें 

    Realme 16 5G में आपको स्टाइल और परफॉर्मेंस का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है। देखे इसकी रैम-रोम के हिसाब से इसकी कीमत:
    8GB + 128GB – ₹31,999
    8GB + 256GB – ₹33,999
    12GB + 256GB – ₹36,999
    डिस्प्ले: 6.57 इंच FHD+ AMOLED स्क्रीन
    रिफ्रेश रेट: 120Hz
    पीक ब्राइटनेस: 4,200 निट्स
    प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6400 Turbo
    रैम/स्टोरेज: 12GB RAM और 256GB तक स्टोरेज  के साथ मिलेगी बैटरी की शानदार परफॉर्मेंस

    फोन का खास कैमरा सेटअप

    इसका कैमरा मॉड्यूल डिजाइन काफी हद तक Google Pixel जैसा लगता है, जो इसे एक प्रीमियम लुक देता है। फोन का रियर कैमरा: 50MP(मेन) + 2MP (मोनोक्रोम)
    सेल्फी कैमरा: 50MP 

    ये भी पढ़ें: रामायण में लक्ष्मण बने रवि दुबे: चुपचाप किया बड़ा धमाका, जानिए कौन हैं ये एक्टर?

    क्यों है खास इसके फीचर्स ? 

    Realme 16 5G उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो लंबी बैटरी लाइफ, शानदार डिस्प्ले और यूनिक फीचर्स के साथ एक स्टाइलिश फोन चाहते हैं। सेल्फी लवर्स और हेवी यूजर्स दोनों के लिए यह फोन एक ऑल-राउंडर साबित हो सकता है। बता दें कि IP69 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा) Android 16 आधारित Realme UI की स्लिम और स्टाइलिश डिजाइन भी शामिल है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts