Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तमिलनाडु में विजय की धमाकेदार एंट्री :सरकार बनाने का रास्ता साफ, इन 3 दलों के समर्थन से मिला बहुमत

तमिलनाडु में थलपति विजय की TVK को कांग्रेस, CPI, CPM और VCK का समर्थन मिल गया है। 119 विधायकों के समर्थन के साथ विजय अब सरकार बनाने के करीब पहुंच गए हैं और जल्द राज्यपाल से मुलाकात कर दावा पेश कर सकते हैं।
सरकार बनाने का रास्ता साफ, इन 3 दलों के समर्थन से मिला बहुमत

तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अभिनेता और नेता थलपति विजय की पार्टी तमिलिगा वेट्री कझगम (TVK) को अब वामपंथी दलों और वीसीके का समर्थन मिल गया है। इसके बाद विजय बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गए हैं और सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं।

TVK को मिला चार दलों का समर्थन

विजय की पार्टी TVK विधानसभा चुनाव में 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के कारण सरकार नहीं बना सकी थी। अब कांग्रेस, CPI, CPI(M) और VCK ने विजय को समर्थन देने का फैसला किया है। इससे TVK का आंकड़ा 119 तक पहुंच गया है, जो बहुमत के लिए जरूरी 118 सीटों से एक ज्यादा है।

किस पार्टी के पास कितनी सीटें?

TVK – 108 सीट

कांग्रेस – 5 सीट

CPI – 2 सीट

CPI(M) – 2 सीट

VCK – 2 सीट

कुल सीटें – 119

कांग्रेस के बाद वामपंथी दल भी साथ आए

पहले कांग्रेस ने विजय की पार्टी को समर्थन दिया था। इसके बाद CPI की वर्किंग कमेटी और CPI(M) की राज्य कमेटी की बैठक में TVK को समर्थन देने पर सहमति बनी।

सूत्रों के मुताबिक, विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) ने भी विजय के साथ जाने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि सभी सहयोगी दल संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: TVK के साथ आई कांग्रेस : थलापति विजय को दिया समर्थन, शर्त ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

राज्यपाल ने पहले लौटा दिया था

बहुमत का दावा पेश करने के लिए थलपति विजय पहले भी राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मिलने पहुंचे थे। लेकिन राज्यपाल ने उनसे 118 विधायकों के समर्थन वाले हस्ताक्षर लाने को कहा था। विजय गुरुवार को दोबारा राज्यपाल से मिले, लेकिन तब भी राज्यपाल अपने फैसले पर कायम रहे और उन्हें बहुमत साबित करने के लिए पूरा समर्थन जुटाने को कहा।

फ्लोर टेस्ट को लेकर भी उठे सवाल

राज्यपाल का कहना था कि बिना स्पष्ट बहुमत के फ्लोर टेस्ट की अनुमति देने से अस्थिर सरकार बन सकती है। उन्होंने इसे अपना संवैधानिक अधिकार बताया। हालांकि विपक्षी दलों और कानूनी विशेषज्ञों ने इस फैसले पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि बहुमत की परीक्षा विधानसभा के फ्लोर पर होनी चाहिए, न कि राजभवन में।

अब सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे विजय

चार दलों के समर्थन के बाद अब विजय के पास सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या पूरी हो चुकी है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts