Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

तमिलनाडु में सड़क हादसा : चेन्नई-तिरुपति राजमार्ग पर ट्रक-कार की टक्कर, 5 स्टूडेंट्स की मौत; दो घायल

Follow on Google News
तमिलनाडु में सड़क हादसा : चेन्नई-तिरुपति राजमार्ग पर ट्रक-कार की टक्कर, 5 स्टूडेंट्स की मौत; दो घायल
तिरुवल्लूर। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां चेन्नई-तिरुपति नेशनल हाईवे पर एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 5 स्टूडेंट्स की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी स्टूडेंट्स एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे। वहीं तिरुत्तनी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सात छात्र SUV में सवार होकर चेन्नई-तिरुथानी हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में 7 में से 5 छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। दोनों घायल छात्रों को इलाज के लिए तिरुवल्लूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल और कनागमचतिरम पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि, एसयूवी पूरी तरह से नष्ट हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

मृतक छात्रों की हुई पहचान

मृतक छात्रों की पहचान चेतन (24), नीतीश वर्मा (20), नितेश (20), राम मोहन रेड्डी (21) और योगेश (21) के रूप में हुई है। जबकि चैतन्य (21) और विष्णु (20) गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि, हादसे की वजह से तिरुत्तनी में चेन्नई-तिरुपति राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं तिरुत्तनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुदुक्कोट्टई में भी हुआ था हादसा

पिछले महीने 18 जुलाई को तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में भी एक भीषण हादसा हुआ था। यहां नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। मरने वाले सभी लोग श्रृद्धालु थे, जो मंदिर जा रहे थे। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा था। हादसा पुदुक्कोट्टई के नेशनल हाईवे पर हुआ था। जहां 5 भक्त पदयात्रा करते हुए मंदिर जा रहे थे और रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। ये भी पढ़ें- बिहार के जहानाबाद में हादसा : सावन की सोमवारी पर सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts