नहीं होगा थलापति विजय का तलाक: पत्नी संगीता ने वापस ली अर्जी, केस खत्म

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच चल रहा तलाक का मामला फिलहाल खत्म हो गया है। संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दाखिल अपनी तलाक की अर्जी वापस ले ली है। अदालत ने उनकी अर्जी स्वीकार करते हुए मामले का निपटारा कर दिया।
नहीं होगा थलापति विजय का तलाक: पत्नी संगीता ने वापस ली अर्जी, केस खत्म
नहीं होगा थलापति विजय का तलाक

शुक्रवार को हुई सुनवाई में संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुईं और तलाक की अर्जी वापस लेने की जानकारी दी। जज ने करीब 15 मिनट तक उनसे बातचीत करने के बाद आवेदन स्वीकार कर लिया। संगीता ने फरवरी 2026 में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दाखिल की थी। यह मामला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान भी काफी चर्चा में रहा था।

फैमिली कोर्ट में वापस ली तलाक की अर्जी

संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुईं। उन्होंने जज सुजाता को बताया कि वह अपनी याचिका वापस लेना चाहती हैं। इसके बाद अदालत ने करीब 15 मिनट तक उनसे पूछताछ की और अर्जी स्वीकार करते हुए तलाक का मामला खत्म कर दिया।

सरकार ने मेटा को दिए सख्त निर्देश, डीपफेक और फर्जी कंटेंट रोकने के लिए एल्गोरिदम में बदलाव की मांग

फरवरी में दाखिल की थी तलाक की अर्जी

संगीता ने इसी साल फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दायर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने याचिका में आरोप लगाया था कि उनके पति का एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है, जिसकी जानकारी उन्हें अप्रैल 2021 में मिली थी। हालांकि उन्होंने अभिनेत्री का नाम अपनी याचिका में नहीं लिखा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना दी गई और नजरअंदाज किया गया।

Breaking News

रिश्ता टूटने और अलग रहने का किया था दावा

याचिका में संगीता ने कहा था कि उनका वैवाहिक रिश्ता पूरी तरह टूट चुका है। विजय भावनात्मक रूप से उनसे दूर हो गए थे और उनके साथ अपमानजनक व्यवहार करते थे। इसी के साथ संगीता ने कहा हालात ऐसे बन गए थे कि दोनों एक ही घर में रहते हुए भी अलग-अलग जीवन जी रहे थे। उन्होंने जरूरत पड़ने पर संबंधित अभिनेत्री को भी मामले में पक्षकार बनाने की बात कही थी।

चुनाव के दौरान सुर्खियों में रहा मामला

विजय और संगीता के तलाक की कानूनी प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू हुई थी। बाद में मामले की सुनवाई 20 अप्रैल तक टाल दी गई थी, जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले की तारीख थी। चुनाव प्रचार के दौरान यह मामला काफी चर्चा में रहा। इसी दौरान अभिनेता-राजनेता विजय का नाम अभिनेत्री तृषा के साथ जोड़ा गया, हालांकि दोनों ने इस संबंध में कभी कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया।

जबलपुर: फतवे के आधार पर तलाक नहीं ले सकता पति, MP हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट जाने को कहा

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं तृषा

10 मई को विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसमें अभिनेत्री तृषा भी शामिल हुई थीं। वहीं 4 मई को चुनाव परिणाम वाले दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। संयोग से उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था। इन घटनाओं के बाद दोनों के संबंधों को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts