PlayBreaking News

केतन हत्याकांड के लिए माता- पिता को दोष देना गलत...आज के युवा कई तरह की लाइफ जी रहे: कंगना रनौत

टीवी अभिनेत्री हिना खान ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आज के समय में सच बोलना और सुनना इतना मुश्किल हो गया है कि कुछ लोग इसके बजाय किसी की जान लेना आसान समझते हैं।
Follow on Google News
आज के युवा कई तरह की लाइफ जी रहे: कंगना रनौत

पुणे के लोहागढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की कथित हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में पुलिस ने मंगेतर सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में किसी बच्चे के संस्कार का अंदाजा केवल उसके परिवार से नहीं लगाया जा सकता और हर मामले में माता-पिता को दोषी ठहराना सही नहीं है।

कंगना रनौत ने क्या कहा?

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि आज के समय में किसी परिवार या घर को देखकर बच्चों के संस्कार का अंदाजा लगाना आसान नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बच्चों को प्रभावित कौन कर रहा है उनके दोस्त, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या समाज।कंगना ने आगे लिखा कि लोग आज अलग-अलग तरह की जिंदगी जी रहे हैं और अक्सर ऐसी छवि बनाते हैं जो दूसरों को पसंद आए। ऐसे में बच्चों के हर फैसले या गलत काम के लिए उनके परिवार को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।

Featured News

यह भी पढ़ें: 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्विस्ट! जैकलीन फर्नांडिस का यू-टर्न, कोर्ट से वापस ली याचिका

हिना खान ने भी जताया दुख

टीवी अभिनेत्री हिना खान ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि आज के समय में सच बोलना और सुनना इतना मुश्किल हो गया है कि कुछ लोग इसके बजाय किसी की जान लेना आसान समझते हैं। उन्होंने कहा कि अगर रिश्ता नहीं निभाना था तो अलग हुआ जा सकता था, लेकिन हत्या जैसी घटना बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।

क्या है केतन अग्रवाल मर्डर केस?

पुलिस के मुताबिक, पुणे के रहने वाले बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की सिया से सगाई हो चुकी थी और दोनों की जल्द शादी होने वाली थी। सिया का जन्मदिन मनाने के लिए दोनों लोहागढ़ किले गए थे। जांच में सामने आया कि सिया का चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि सिया ने पहले केतन को शादी के लिए मना करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उसने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

पुलिस का आरोप है कि लोहागढ़ किले पर सिया ने केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: समांथा रूथ प्रभु ने दी खुशखबरी! जल्द बनने वाली हैं मां, प्रेग्नेंसी की खबर पर लगाई मुहर

सभी पहलुओं पर जारी है जांच

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सबूतों और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले ने सोशल मीडिया पर भी बहस छेड़ दी है और कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts