इटारसी जंक्शन पर यात्रियों की सेहत से खिलवाड़!छापे में एक्सपायरी ब्रेड, सड़ी सब्जी और PDS का नमक जब्त
जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के आसपास संचालित कई अवैध फूड वेंडरों का बड़ा खुलासा हुआ। जांच के दौरान गंदगी में तैयार हो रहा खाना, एक्सपायरी खाद्य सामग्री, सड़ी सब्जियां, सरकारी पीडीएस नमक और अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए गए। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ एफआईआर और सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Tajul Khan
20 Jul 2026


























