सीहोर : आपदा से मुकाबले को तैयार होंगे 150 स्वयंसेवक, सीहोर में सिविल डिफेंस प्रशिक्षण का शुभारंभ
सीहोर होमगार्ड लाइन में सात दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर प्रशिक्षण शुरू हुआ है, जिसमें 150 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान राहत एवं बचाव कार्य, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन संचार की व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्वयंसेवक संकट की स्थिति में प्रशासन के सहयोगी बनकर प्रभावी राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Sunil Sharma
4 Aug 2026



























