बेटियों से मिलने की आस में पिता ने तोड़ा दम, अंतिम विदाई वीडियो कॉल पर देखती रहीं बेटियां!
हरियाणा के सोनीपत में एक बुजुर्ग पिता की आखिरी इच्छा अधूरी रह गई। 74 वर्षीय शिवचरण गुप्ता अपनी बेटियों से अंतिम बार मिलना चाहते थे, लेकिन उनकी मौत के बाद भी तीनों बेटियां अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। वृद्धाश्रम के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उनका अंतिम संस्कार किया, जबकि बेटियां वीडियो कॉल के जरिए अंतिम विदाई देखती रहीं।
Aditi Rawat
6 Aug 2026


























