चंदेरी में कुएं में डूबने से चार भाइयों की मौत, सभी की उम्र 10 साल से कम, दादी के साथ रहते थे बच्चे
अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में सोमवार को कुएं में डूबने से चार सगे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की उम्र 4 से 9 वर्ष के बीच थी। चारों बच्चे सुबह घर से खेलने निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो तलाश शुरू हुई और एक ग्रामीण ने कुएं में शव देखे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
Naresh Bhagoria
14 Sep 2026


























