विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द :हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, नामांकन में जानकारी छिपाने का आरोप
मध्यप्रदेश के विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव ग्वालियर हाईकोर्ट ने शून्य घोषित कर दिया। बीजेपी नेता रामनिवास रावत की याचिका पर यह फैसला आया। आरोप है कि मल्होत्रा ने नामांकन में आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी नहीं दी। कांग्रेस ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
Shivani Gupta
9 Mar 2026


























