रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद केंद्र ने सरकार से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट
रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में प्रसव के बाद 27 वर्षीय रचना रजक की मौत के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने मध्यप्रदेश शासन से मामले की जांच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत में मातृ मृत्यु ऑडिट, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है।
Sanjay Tiwari
27 Nov 2026

































