छोटे गांव से UN पीस मिशन तक पहुंचीं अनीता सिवडे, MP पुलिस ने दी भावुक विदाई
मध्य प्रदेश पुलिस की रक्षित निरीक्षक अनीता सिवडे अब संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन-दक्षिण सूडान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बैतूल के महतपुर गांव से निकलकर पुलिस सेवा में पहचान बनाने वाली अनीता सिवडे को विदाई समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सम्मानित किया। उन्हें रुस्तमजी अवार्ड और केंद्रीय गृहमंत्री पदक भी मिल चुका है।
Shyam Sahu
17 Sep 2026


























