UP के बाराबंकी में रोडवेज बस पर गिरा पेड़, 5 की मौत, एक घायल
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और एक यात्री घायल हो गया। हादसे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बस में फंसी एक महिला, वीडियो बना रहे युवक से नाराज़ होकर कहती है – 'हम मर रहे हैं और आप वीडियो बना रहे हैं। अगर आकर पेड़ की डाल हटाने में मदद करते, तो हम बाहर निकल आते।'
Shivani Gupta
8 Aug 2025


























