एमबी थर्मल पॉवर प्लांट ने लगाई बिजली रेट बढ़ाने की पिटीशन, 945 करोड़ की FGD यूनिट लगाई, बिजली 25 पैसे महंगी करने की तैयारी
मप्र का निजी क्षेत्र का एमबी थर्मल पॉवर प्लांट विषैली गैस (सल्फर डायऑक्साइड) के प्रभाव को कम करने के लिए 945 करोड़ रुपए का फ्यूल गैस डीसल्फराइजेशन (एफजीडी) यूनिट लगाने की भरपाई अब बिजली उपभोक्ताओं से करने की तैयारी में है। कंपनी ने एफजीडी के एवज में मप्र विद्युत नियामक आयोग में सप्लीमेंट्री टैरिफ पिटीशन दायर कर बिजली महंगी करने की अनुमति मांगी है।
Shivani Gupta
26 Jun 2025




























