नासिक के बाद मुंबई में भी शर्मनाक कांड :टेलीकॉलिंग जॉब छोड़ी तो बौखलाया सहकर्मी, भेजीं अश्लील तस्वीरें; अब आरोपी सलाखों के पीछे
मुंबई में 19 साल की युवती को उसके पुराने सहकर्मी ने नौकरी छोड़ने के बाद भी परेशान किया। आरोपी ने लगातार कॉल और मैसेज कर अश्लील बातें कीं और आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं। पीड़िता ने परिवार की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच जारी है और सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।
Shivani Gupta
24 Apr 2026


























