सरगुजा:छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल, बीजेपी विधायक पर नायब तहसीलदार को पीटने का आरोप
छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदार से कथित मारपीट के मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक माहौल गरमा दिया है। सरगुजा जिले के सीतापुर से बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के विरोध में प्रदेशभर के 500 से अधिक तहसीलदार और राजस्व अधिकारी हड़ताल पर चले गए हैं।
Rohit Sharma
29 May 2026


























