विश्व झील दिवस-भोपाल का तीन सीढ़ी तालाब सिस्टम अतिक्रमण में डूबा, स्विट्जरलैंड में हो रही आइस स्केटिंग
भोपाल के तीन सीढ़ी तालाब कभी बारिश के पानी को सहेजने और सिंचाई तक पहुंचाने वाले अनूठे जल प्रबंधन तंत्र का हिस्सा थे। आज मोतिया, नवाब सिद्दीक हसन खां और मुंशी हुसैन खां तालाब अतिक्रमण और सीवेज की मार झेल रहे हैं। वहीं स्विट्जरलैंड के सेंट गालेन ने 400 साल पुराने तालाबों को संरक्षित कर उन्हें पर्यटन केंद्र बना दिया है। वहीं, 18 तालाबों के भोपाल में 16 तालाब सिमट गए हैं।
Naresh Bhagoria
27 Aug 2026

























