स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, शिक्षक घायल,बाल-बाल बचे बच्चे, जर्जर भवन पर उठे सवाल
सूरजपुर के नेवारडांड प्राथमिक शाला में हादसा, छज्जे का प्लास्टर टूटकर शिक्षक पर गिरा; घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल,सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में छज्जे का प्लास्टर अचानक गिरने से एक शिक्षक के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। राहत की बात रही कि उस समय आसपास बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद नहीं थे,
PREM
19 Sep 2026


























