डरावना सच...!आतंकी डॉ. उमर नबी का सुसाइड मिशन पहले से था सेट? चौंकाने वाला वीडियो आया सामने
दिल्ली बम धमाके के आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सुसाइड बॉम्बिंग का समर्थन करता दिख रहा है। वीडियो से संकेत मिलता है कि हमला किसी घबराहट में नहीं बल्कि सोची-समझी आतंकी साजिश का हिस्सा था। उमर अल फलाह यूनिवर्सिटी का डॉक्टर था और कई कट्टरपंथी डॉक्टरों के टेरर मॉड्यूल से जुड़ा था। 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत हुई थी।
Shivani Gupta
18 Nov 2025
































