भोपाल:दोस्तों की याद में भोपाल से बिहार निकल पड़ा 11 साल का बच्चा, गलत ट्रेन में बैठकर पहुंचा आगरा
माता-पिता ने बेहतर भविष्य की उम्मीद में 11 साल के बच्चे को पढ़ाई के लिए भोपाल में रिश्तेदारों के पास छोड़ा था। हालांकि, बच्चा अपने घर, दोस्तों और खास सहेली की याद में लगातार परेशान रहने लगा। इसी बेचैनी में उसने अकेले ही बिहार लौटने का फैसला कर लिया। मामला तब सामने आया जब बच्चा गलत ट्रेन में बैठकर आगरा तक पहुंच गया और वहां उसका रेस्क्यू किया गया।
Rohit Sharma
27 May 2026


























