ईरानी हमलों के खिलाफ दुनिया एकजुट,होर्मुज में सुरक्षित रास्ते के लिए 6 देशों ने मिलाया हाथ
होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के हमलों से ग्लोबल एनर्जी आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालात को संभालने के लिए ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड और जापान ने मिलकर जहाजों की सुरक्षा और बाजार स्थिरता के लिए संयुक्त कदम उठाने का फैसला किया है, साथ ही ईरान से हमले रोकने की अपील की है।
Sona Rajput
20 Mar 2026


























