सीहोर: भाऊखेड़ी में बनेगा राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र, 20 हेक्टेयर जमीन आवंटित
सोयाबीन की खेती के लिए देशभर में पहचान रखने वाले सीहोर जिले के किसानों के लिए किसान वर्ष में बड़ी सौगात सामने आई है। इछावर तहसील के ग्राम भाऊखेड़ी में अब सोयाबीन अनुसंधान की नई जमीन तैयार होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान की स्थापना के लिए 20 हेक्टेयर भूमि स्थायी पट्टे पर आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
Sunil Sharma
12 Aug 2026


























