सिवनी के जंबो सीताफल की विदेशों में बढ़ी मांग, 1.25 टन की पहली खेप दुबई रवाना
सिवनी जिले के छपारा क्षेत्र में पैदा होने वाले बड़े आकार और प्राकृतिक मिठास से भरपूर जंबो सीताफल ने अब अंतरराष्ट्रीय बाजार की ओर कदम बढ़ा दिया है। स्थानीय किसानों की मेहनत से तैयार इस खास फल की पहली खेप 31 अक्टूबर को दुबई के लिए रवाना की गई। जिला प्रशासन की पहल पर शुरू हुए इस निर्यात अभियान के तहत करीब 1.25 टन सीताफल भेजा जा रहा है।
Sanjay Tiwari
31 Oct 2026


























