सीहोर में चाकू मारकर शख्स की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
सीहोर में शहर के सबसे संवेदनशील और प्रमुख इलाकों में शामिल एसपी बंगले के पास बुधवार शाम खूनी वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। माता मंदिर और मस्जिद के पास हुए विवाद में 45 वर्षीय लईक कुरैशी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि पांच लोगों ने उसे घेरकर हमला किया।
Sunil Sharma
25 Nov 2026































