सतना में पुलिस टीम के साथ बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 पुलिसकर्मी
सतना के विराट नगर में चोरों की तलाश में पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम हादसे का शिकार हो गई। हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में लोहे का पाइप आने से आरक्षक आनंद सिंह और प्रधान आरक्षक विवेक द्विवेदी घायल हो गए। आनंद सिंह ICU में भर्ती हैं, जबकि विवेक द्विवेदी को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।
Shivani Gupta
16 Oct 2026


























