Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रसोई में ताला, सड़क पर खाना! रीवा के स्कूल में ये कैसी व्यवस्था? कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

रीवा जिले के त्योंथर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय बहरैचा में किचन कक्ष और शौचालय पर ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व सरपंच अमृतलाल यादव ने ताला लगाया है। इसके चलते मध्यान्ह भोजन खुले में बन रहा है और बच्चे सड़क पर बैठकर खाना खा रहे हैं। कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
रसोई में ताला, सड़क पर खाना! रीवा के स्कूल में ये कैसी व्यवस्था? कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

त्योंथर, रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले की त्योंथर तहसील स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय बहरैचा में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच अमृतलाल यादव ने स्कूल के किचन कक्ष और शौचालय में ताला लगा दिया है। इसके चलते बच्चों का मध्यान्ह भोजन खुले आसमान के नीचे बनाया जा रहा है, जबकि विद्यार्थी सड़क पर बैठकर खाना खाने को मजबूर हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

/img/15/1792147358248

खुले आसमान के नीचे बन रहा मध्यान्ह भोजन

स्कूल में किचन कक्ष बंद होने के कारण मध्यान्ह भोजन तैयार करने में परेशानी हो रही है। आरोप है कि बच्चों के लिए भोजन खुले आसमान के नीचे बनाया जा रहा है। वहीं, विद्यार्थियों को बैठकर खाना खाने के लिए भी उचित जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में नौनिहाल सड़क पर बैठकर भोजन कर रहे हैं। स्कूल के किचन और शौचालय में ताला लगे होने के आरोपों ने सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रधानाध्यापक ने अधिकारियों से की शिकायत

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद मिश्रा के मुताबिक, इस समस्या को लेकर त्योंथर के बीआरसीसी से लेकर एसडीएम तक शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने की बात सामने आई है।

Breaking News

कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

मामले का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन का ध्यान इस ओर गया है। रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन स्कूल के किचन कक्ष और शौचालय को खुलवाने के लिए क्या कदम उठाता है और बच्चों को इस परेशानी से कब तक राहत मिलती है। फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों और आगे की कार्रवाई को लेकर संबंधित पक्षों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts