PU Special :भाजपा का 11 मंजिला हाईटेक प्रदेश मुख्यालय तैयार; लागत 100 करोड़, बिल्डिंग में ऑडिटोरियम, वॉर रूम, मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस भी

मध्यप्रदेश भाजपा का 100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा 11 मंजिला हाईटेक मुख्यालय बनकर तैयार है। दिसंबर 2026 में इस  बिल्डिंग में कार्यालय शिफ्ट  हो सकता है। प्रदेश के 21 जिलों में भी पार्टी कार्यालयों का निर्माण जारी है। भाजपा ने 6 अप्रैल 2027 तक सभी 62 जिलों में निजी कार्यालय भवन तैयार करने का लक्ष्य रखा है।
भाजपा का 11 मंजिला हाईटेक प्रदेश मुख्यालय तैयार; लागत 100 करोड़, बिल्डिंग में ऑडिटोरियम, वॉर रूम, मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस भी
भोपाल। पूरी तरह बनने के बाद ऐसा दिखेगा भाजपा का प्रदेश मुख्यालय।

राजीव सोनी, भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा मुख्यालय की ग्रीन एनर्जी आधारित हाईटेक इमारत दिसंबर तक तैयार हो जाएगी। 100 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस 11 मंजिला भवन में अब साज-सज्जा का काम अंतिम दौर में है। प्रदेश के 21 जिलों में भी भाजपा के कार्यालय भवन बन रहे हैं। अगले साल पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) तक इनमें गृह प्रवेश की तैयारी है। नए साल में संगठन के सभी 62 जिलों में पार्टी का कामकाज अपने निजी भवनों से शुरू होने की उम्मीद है।

मार्च 2023 से शुरू हुआ था नई बिल्डिंग का काम 

दिल्ली में नवनिर्मित मुख्यालय की तर्ज पर मध्यप्रदेश भाजपा ने भी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाईटेक और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कार्यालय भवन का निर्माण कराया है। 11 मंजिला इस भवन में साज-सज्जा का काम अंतिम दौर में चल रहा है। मार्च 2023 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। दिसंबर तक भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दीपावली तक प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय और संगठन महामंत्री के आवास में गृह प्रवेश के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा रहा है।

Breaking News

भाजपा प्रदेश मुख्यालय भवन की खूबियां 

  • 1.25 लाख वर्गफीट बिल्ट-अप एरिया।
  • 1,000 लोगों की क्षमता वाला भव्य ऑडिटोरियम।
  • 400 से अधिक वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग।
  • 11 मंजिला भवन में तीन प्रमुख ब्लॉक।
  • सोलर पावर और एडवांस बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम।

21 जिलों में भवन निर्माणाधीन 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद पार्टी के आगामी स्थापना दिवस, 6 अप्रैल 2027 तक संगठन के सभी 62 जिलों में कार्यालय भवनों का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नए साल में भाजपा के पास प्रदेश के सभी जिलों में निजी कार्यालय भवन होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: PU Special : मप्र भाजपा में खाली पदों पर नियुक्तियों की कवायद तेज, चुनावी तैयारियों के बीच संगठन पर बढ़ा दबाव

इन जिलों में निर्माणाधीन हैं भवन

इंदौर ग्रामीण, ग्वालियर नगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, बुरहानपुर, आगर, सीहोर, सीधी, अशोकनगर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मऊगंज, भिंड, मैहर, धार ग्रामीण, निवाड़ी, अनूपपुर और झाबुआ।

दिसंबर में तैयार हो जाएगा मुख्यालय 

भाजपा भवन निर्माण समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता ने बताया, 'भाजपा के बहुमंजिला मुख्यालय भवन का निर्माण दिसंबर में पूरा हो जाएगा। गृह प्रवेश की तारीख इसके बाद तय करेंगे। अभी 21 जिलों में कार्यालय भवनों का निर्माण चल रहा है। पार्टी के स्थापना दिवस, अप्रैल 2027 तक ये सभी भवन बनकर तैयार हो जाएंगे। सभी जगह युद्धस्तर पर काम चल रहा है।'

ये भी पढ़ें: संगठन में मातृशक्ति को तवज्जो : मप्र भाजपा अब जिलों में बढ़ाएगी महिला लीडरशिप

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts