BMW F 450 RR: BMW की सबसे किफायती सुपरस्पोर्ट बाइक हुई पेश, S 1000 RR से प्रेरित डिजाइन

मुंबई। BMW मोटरराड ने अपनी नई सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल BMW F 450 RR से पर्दा उठा दिया है। यह कंपनी की नई F 450 सीरीज पर बनी एक हल्की-फुल्की स्पोर्ट्स बाइक है। इसका मकसद उन राइडर्स को एक बेहतरीन स्पोर्टी राइडिंग अनुभव देना है, जो बड़ी 1000cc लीटर-क्लास बाइक्स की ज्यादा पावर और थकावट से बचना चाहते हैं। डिजाइन और परफॉरमेंस के मामले में नई F 450 RR सीधे तौर पर BMW की फ्लैगशिप सुपरबाइक S 1000 RR से प्रेरित है।
बाइक में एयरोडायनैमिक विंगटेल्स
बाइक में एयरोडायनैमिक विंगलेट्स, फुल फेयरिंग पैनल और आधुनिक LED हेडलैंप दिए गए हैं। कंपनी ने इसे इस तरह से विकसित किया है कि यह रेसट्रैक की स्पीड और घुमावदार पहाड़ी रास्तों की हैंडलिंग, दोनों में दमदार प्रदर्शन करे। यह अभी तक का BMW का सबसे किफायती RR बैज वाला मॉडल है। कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
BMW F 450 RR की मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
- इस बाइक में 420 cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है
- यह 47 bhp की अधिकतम पावर और 43 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और चेन फाइनल ड्राइव से जोड़ा गया है
- बाइक का कर्ब वेट 177 किलोग्राम है, जबकि 'ईजी राइड क्लच' वेरिएंट में यह 178 किलोग्राम हो जाता है
- कंपनी के अनुसार, यह बाइक 100 किलोमीटर चलने पर 3.8 लीटर पेट्रोल की खपत करती है
हार्डवेयर और टेक्नोलॉजी
- बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें खास तौर पर ट्यून किया गया सुपरस्पोर्ट चेसिस दिया गया है
- फ्रंट में 43 mm का KYB अपसाइड-डाउन फोर्क और ब्रेकिंग के लिए 310 mm डिस्क के साथ Brembo फ्रंट ब्रेक मिलता है
अब फीचर्स और वेरिएंट्स
- इसमें 6.5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और फुल LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है
- BMW F 450 RR को कुल चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें टॉप-स्पेक 'इनोवेशन पैकेज' वाला M Sport वेरिएंट भी शामिल है
इंजन, पावर और परफॉरमेंस डीटेल्स
नई BMW F 450 RR में फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नोलॉजी वाला लिक्विड-कूल्ड 420cc पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। स्मूथ परफॉरमेंस के लिए इस इंजन में 135-डिग्री क्रैंकपिन ऑफसेट और वाइब्रेशन कंट्रोल करने के लिए बैलेंस शाफ्ट का इस्तेमाल किया गया है।पावर फिगर की बात करें तो यह मोटर 8,750 rpm पर 47 bhp की पावर और 6,750 rpm पर 43 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। BMW का दावा है कि इसका 80 प्रतिशत टॉर्क सिर्फ 3,000 rpm पर ही मिलने लगता है, जिससे लो-एंड पर भी दमदार पिकअप मिलता है।
फुल टैंक पर 350 किमी से ज्यादा की रेंज
इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और X-रिंग चेन के जरिए रियर व्हील से जोड़ा गया है। बाइक में दिया गया स्टेनलेस-स्टील अंडरबेली एग्जॉस्ट न सिर्फ इसे कॉम्पैक्ट लुक देता है, बल्कि एक स्पोर्टी एग्जॉस्ट नोट भी प्रदान करता है। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जिसके चलते आइडियल कंडीशन में यह फुल टैंक पर 350 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकती है। हालांकि, वास्तविक रेंज राइडिंग स्टाइल, ट्रैफिक और सड़क की स्थिति जैसे कारकों पर निर्भर करेगी।




















