UGC के नए नियमों के खिलाफ जुटे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; RAF ने संभाला मोर्चा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुक्रवार को हजारों सामान्य वर्ग के प्रदर्शनकारियों ने जाति आधारित आरक्षण में सुधार और UGC के इक्विटी नियमों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण का आधार आर्थिक स्थिति को बनाने, क्रीमी लेयर का प्रावधान लागू करने और SC/ST एक्ट में बदलाव की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और दिल्ली पुलिस के साथ RAF और ITBP के जवान तैनात किए गए।
Rohit Sharma
21 Aug 2026
































