CG NEWS:कबीर जयंती पर रायपुर में मीट मार्केट बंद, होटलों पर भी निगम की सख्ती
कबीर जयंती के अवसर पर रायपुर नगर निगम ने 29 जून को पूरे शहर में मांस-मटन की बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है। आदेश के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने, मीट-मटन दुकानें, चिकन सेंटर और मांसाहारी उत्पाद बेचने वाले प्रतिष्ठान पूरे दिन बंद रहेंगे। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध केवल दुकानों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठा
Prem Nirmalkar
25 Jun 2026



























