रायपुर में गणेशोत्सव की धूम, गोलबाजार के बप्पा को पहनाया 771 ग्राम सोने का मुकुट, CM साय ने की पूजा
1.15 करोड़ से ज्यादा कीमत के स्वर्ण मुकुट से सजे गणपति, 100 साल पुरानी परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,रायपुर के गोलबाजार में गणेशोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। गोलबाजार हनुमान मंदिर परिसर में विराजित भगवान गणेश को करीब 771 ग्राम वजन का स्वर्ण मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
PREM
15 Sep 2026


























