Raipur News:सेंट्रल जेल में नशे की तस्करी का नया खेल,प्याज, साबुन और बिस्किट में छिपाकर पहुंचाई जा रही थी प्रतिबंधित सामग्री
रायपुर के सेंट्रल जेल में बंदियों तक प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने के लिए अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों का खुलासा हुआ है। पिछले महीने मुलाकात के दौरान कुछ परिजनों ने प्याज, साबुन की टिकिया और बिस्किट के पैकेट जैसी सामान्य वस्तुओं के भीतर गांजा, नशीली गोलियां और तंबाकू छिपाकर जेल में पहुंचाने की कोशिश की। जेल प्रशासन की सतर्क सुरक्षा व्यवस्था और सघन तलाशी के कारण सभी प्रयास विफल कर दिए गए। जांच के दौरान बिस्किट के पैकेटों को दोबारा फैक्ट्री पैक जैसा बनाकर उनके भीतर नशीली टैबलेट रखने का तरीका सामने आया।
PREM
31 Jul 2026
Chhattisgarh High Court :जेल में बंद उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं को भेजा जाएगा उनके देश
Naresh Bhagoria
19 Jun 2026































