Ex contestant: ट्रोलिंग के बाद 'बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट' ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कही यह बात!

बिग बॉस सीजन -19 की एक्स प्रतिभागी फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें अभी भी भरोसा नहीं हो रहा कि ईरान के मसीहा खामेनेई नहीं रहे। उन्हें ऐसे इतनी जल्दी नहीं जाना चाहिए था। फरहाना के इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्रोलर्स ने जमकर ट्रोल किया। अब फरहाना ने पलटवार करते हुए कहा कि वह देश के समर्थन में हमेशा खड़ी रहेंगी।
 ट्रोलिंग के बाद 'बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट' ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, कही यह बात!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ईरान के सुप्रीम लीयर खामेनेई की मौत के बाद बिग बॉस सीजन-19 की एक्स प्रतिभागी फरहाना भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया था। फरहाना ने लिखा था- यह सचमुच देश के लिए एक बड़ी क्षति है। आपको ऐसे और इतनी जल्दी नहीं जाना था। अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि आप सचमुच चले गए। फरहाना के इस पोस्ट के बाद से ही ट्रोलर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। अब ट्रोलर्स को जवाब देते हुए फरहाना ने अपनी बात रखी है। उन्हें ट्रोल करने वालों को तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि - मैंने हमेशा अपने देश के समर्थन में काम किया है। देश के खिलाफ बोले जाने वाली बातों का मैंने हमेशा खंडन किया है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत के दौरान फरहाना भट्ट ने अपनी बात रखी। उनकी नजर में भारत लोकतांत्रिक देश है, जहां हर व्यक्ति को अभिव्यक्ति की आजादी है। विचारों में आपसी मतभेद हो सकते हैं। यह एक स्वभाविक प्रक्रिया है। इसे हर व्यक्ति को स्वीकार करना चाहिए। अब ट्रोलर्स जब मेरी बातों पर ऐसी प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं तो ऐसे में मैं उन्हें एक ही जवाब दे सकती हूं कि मैंने हमेशा अपने देश का साथ दिया है और आगे भी देती रहूंगी।

    कश्मीर शांति के लिए पहले भी किए कई काम

    फरहाना ने यह भी बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है कि मैंने अपने देश के पक्ष में कुछ कहा-सुना है। मैं हमेशा से अपने देश की परेशानियों को अलग-अलग स्तर पर उठाती रही हूं। चाहे ईरान-इजरायल युद्ध हो, पहलगाम हमला, पुलवामा अटैक हर मामले में वह भारतीय सेना के साथ खड़ी रही हैं। ना सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है। उनके काम के लिए उन्हें कई बार कश्मीर व देश के उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों ने पुरूस्कृत किया है। होली को लेकर भी फरहाना ने कुछ सोशल पोस्ट किए, जिसपर ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। इसके बारे में भी फरहाना ने कहा कि देश में हर धर्म के लोग एक साथ रहते हैं। हर किसी की बोलचाल और त्यौहार को मनाने का तरीका अलग है। इसपर किसी भी तरह की ट्रोलिंग की जरूरत नहीं। देश आजाद है ऐसे में हर किसी को यहां अपने तरीके से रहने व जीने व अपनी बात कहने का अधिकार है।

    यह भी देखें: बॉलीवुड अपडेट: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ आमने-सामने

    खामेनेई कभी न भूलने वाले व्यक्तित्व- फरहाना

    फरहाना को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का गहरा सदमा लगा। उन्होंने खामेनेई की मौत पर कहा कि कभी न भूलने वाले व्यक्तित्व की मौत हो चुकी है। उनका ऐसे जाना विश्वास से परे है। अभी भी यह भरोसा नहीं हो रहा कि उनकी मौत हो गई। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सिर्फ मैं ही नहीं पूरा कश्मीर सदमे में है। हमले में जबसे उनकी मौत की खबर सुनी है, मैं सो नहीं पाई है। हमने अपना नेता खो दिया।     

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts