अहमदाबाद फाइनल :भारत- NZ जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं कल खिताबी मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच कल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी भिड़ंत है। मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर आसान नहीं होगी। जहां न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा है। वहीं भारत ने अपने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर अपना फाइनल का टिकट कंफर्म किया है।
अहमदाबाद में दोनों टीमों गंवा चुकी अपने मैच
फाइनल मुकाबले से पहले एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि दोनों टीमों को इसी मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब उसी अहमदाबाद के मैदान पर दोनों टीमें खिताब जीतने की दावेदारी पेश करेंगी। भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगा, जबकि न्यूजीलैंड 2021 के बाद एक बार फिर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा।
यह भी पढ़ें: भारत- इंग्लैंड मैच में लगी रिकॉर्ड्स की छड़ी ; छक्कों की बारिश से लेकर सैमसन ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
भारत का शानदार फॉर्म जारी
मेजबान भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से की। शुरुआती झटकों के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद टीम इंडिया ने नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज कर ली और ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया।
सुपर-8 में मिली एकमात्र हार
सुपर-8 स्टेज में भारत का पहला मुकाबला अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका से हुआ, जहां प्रोटियाज टीम ने 187 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय टीम इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 111 रन ही बना सकी और उसे टूर्नामेंट की इकलौती हार झेलनी पड़ी। हालांकि इस हार के बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए आगे का सफर शानदार अंदाज में जारी रखा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ 250+, वेस्टइंडीज पर जीत
हार के बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 256 रन का विशाल स्कोर बना दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 197 रन का लक्ष्य हासिल कर टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ भारत ने साफ कर दिया कि खिताब की रेस में वह सबसे मजबूत दावेदारों में से एक है।
अब ट्रॉफी पर नजर
अब सभी की नजर 8 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक बार फिर ऐतिहासिक मैच का गवाह बनने जा रहा है। भारत जहां तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा, वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी पहली बार इस फॉर्मेट में खिताब जीतने का सपना पूरा करना चाहेगी। क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।











