Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Ruckus:सिंगर बादशाह के इस गाने पर मचा बवाल, हरियाणा पुलिस का एक्शन मोड ऑन!

म्यूजिक रैपर बादशाह अपने नए गाने 'टटीरी' की वजह से पूरी तरह फंस गए हैं। आरोप है कि गाने में आपत्ति जनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। अब हरियाणा पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बादशाह के खिलाफ पंचकूला में FIR दर्ज किया गया है। साथ ही पंचकूला कोर्ट में पेशी की नोटिस भी जारी हुई है। बादशाह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों पर लागातार छापेमारी की जा रही है।
सिंगर बादशाह के इस गाने पर मचा बवाल, हरियाणा पुलिस का एक्शन मोड ऑन!

बॉलीवुड रैपर व सिंगर बादशाह अपने नए गाने 'टटीरी'  को लेकर विवादों में फंस गए हैं। सिंगर के खिलाफ आरोप है कि टटीरी गाने में आपत्तिजनक शब्दों व  सामग्री का उपयोग किया गया है। जिसके खिलाफ हरियाणा पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। सिंगर की गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। साथ ही लुकआउट सर्कुलर भी लगा दिए गए हैं, ताकि आरोपी खुद को बचाने के लिए चाहकर भी देश से बाहर न जा सके। इसी सिलसिले में पंचकूला पुलिस ने  “टटीरी” गाने के ऑडियो व वीडियो मामले में एफआईआर किया है। गायक को जल्द से जल्द पेशी देने के लिए समन जारी किया गया है। सिंगर की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। यहां तक कि गाने को सोशल मीडिया से तुरंत हटाने का निर्देश भी दिया गया है।

गाने में ऐसा आपत्ति जनक क्या है?

बादशाह के इस नए गाने 'टटीरी के वीडियो में दिखाया जा रहा है कि स्कूल यूनिफॉर्म में कुछ नाबालिग बच्चियां स्कूल बैग को फेंक रही हैं। और पढ़ाई से दूर भागने की कोशिश कर रही हैं। जो समाज में एक गलत संदेश फैलाने का काम कर रहा है। साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का उपयोग गाने में किया गया है, जिससे निसंदेह ही स्कूल और शिक्षा के माहौल के प्रति दर्शकों के बीच एक निगेटिव विचार पनपेगा। लगातार गाने में लड़कियों के प्रति निंदनीय शब्दों का प्रयोग, हरियाणा के जींद की रोडवेज की बसों को दिखाना यह सब ये दर्शा रहा है कि टटीरी गाना कितना आपत्तिजनक है। हरियाणा की महिला आयोग ने भी इस मामले में सिंगर को समन भेज सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी दूसरे दिन भी धरने पर ; SIR के कारण है नाराजगी, आरोप- बंगाल को बांटना चाहती है केंद्र

मामले की हो रही जांच

हरियाणा पुलिस वीडियो में दिखाए गए जींद रोडवेज डिपो बस के लिए संबंधित विभाग से विधिवत आदेश लिया गया या नहीं? इस बात की जांच कर रही है। यदि बिना आदेश बस का उपयोग किया गया है तो ऐसे में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धारा-120 लगाकर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो में जो स्कूल दिखाया गया है, वह एक सरकारी परिसर है। अगर स्कूल आर्थिरिटी से बिना परमिशन वहां वीडियो शूट किया गया होगा तो ऐसे में भी संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

यह भी देखें: बॉलीवुड अपडेट: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ आमने-सामने

सोशल मीडिया से पुलिस ने हटवाए सॉन्ग

पंचकूला पुलिस को जैसे ही बादशाह के इस नए आपत्तिजनक गाने की जानकारी मिली, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाने को बादशाह के यू-ट्यूब चैनल से टेक-डाउन करवा दिया। साथ ही अन्य सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी लगातार हटवाने की कोशिश में लगे हैं। गाने के जो रियल शॉर्ट्स व रील्स बन रहे उन्हें भी तेजी से बैन किया जा रहा ताकि समाज में इस गाने के निगेटिव प्रसार से दर्शकों को बचाया जा सके।

गाने को शेयर करने वालों पर लिया जाएगा सख्त एक्शन

पंचकूला पुलिस ने ना सिर्फ गाना बनाने वाले बादशाह पर बल्कि जो भी आम दर्शक, सिंगर द्वारा बनाए गए इस आपत्तिजनक गाने को शेयर करेंगे उन सभी पर कड़ा एक्शन लेने के लिए तैयार है। इसलिए आम लोगों को यह कड़ा निर्देश दिया गया है कि इस आपत्ति जनक गाने के रील्स व वीडियो शॉट्स को शेयर ना करें। वरना उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Geetanjali Sharma
By Geetanjali Sharma

Latest Posts