नदियों ने दिखाया रौद्र रूप! लगातार बारिश से बिगड़े हालात, 41 लाख लोग बाढ़ की चपेट में
बिहार में लगातार बारिश के बाद 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 41 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। भागलपुर में गंगा का पानी विश्वविद्यालय परिसर तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में भी 26 जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं। इस बीच कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Aditi Rawat
10 Sep 2026

























