सिंधिया राजघराने की संपत्ति का विवाद: अदालत में पेश नहीं होने पर प्रतिमा देवी पर लगा 10 हजार रुपए का हर्जाना
सिंधिया राजघराने की संपत्तियों के बंटवारे से जुड़े कानूनी विवाद में ग्वालियर की अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने प्रतिमा देवी पर 10 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान उनके उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने यह आदेश दिया। प्रतिमा देवी और उनकी बहन कनिका देवी ने अपनी मां पद्मावती के हिस्से की संपत्ति में 10-10 प्रतिशत अधिकार का दावा किया है।
Naresh Bhagoria
18 Nov 2026































