हरदा: सुअर पकड़ने पहुंची नगर पालिका की टीम का महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक
हरदा शहर में बढ़ती सुअरों की संख्या और उनके लगातार हमलों की शिकायतों के बाद बुधवार को नगर पालिका और इंदौर से आई टीम पुलिस बल के साथ सुअर पकड़ने के लिए श्रीधाम कालोनी पहुंची। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने नगर पालिका अमले का विरोध करते हुए लाठियां तान दीं और पकड़े गए सुअरों को पिकअप से बाहर कर छोड़ दिया।
Uttam Tenguriya
19 Aug 2026


























