अब PF का हिसाब WhatsApp पर! EPFO ने शुरू किया नया चैनल, घर बैठे मिलेंगी हर जानकारी
EPFO ने अपने सदस्यों की सुविधा के लिए WhatsApp चैनल शुरू किया है। अब कर्मचारी और पेंशनर्स PF बैलेंस, पिछले पांच ट्रांजैक्शन और क्लेम स्टेटस जैसी जरूरी जानकारी WhatsApp के जरिए पा सकेंगे। इसके लिए UAN से जुड़े मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन करना होगा। EPFO का AI चैटबॉट और डेटाबेस सदस्य के सवालों का जवाब देने में मदद करेगा।
Dolly Wasvani
14 Sep 2026


























