Teachers Protest:TRE-4 को लेकर पटना में जोरदार प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज पर मचा हंगामा; शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिया आश्वासन
TRE-4 भर्ती प्रक्रिया में देरी से नाराज शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से हजारों उम्मीदवारों का भविष्य अधर में है और उम्र सीमा समाप्त होने का खतरा बढ़ रहा है।
Aditi Rawat
8 May 2026

























