पंजाब में 24 लाख परिवारों के बिजली बिल का ब्याज और जुर्माना माफ, सीएम मान का बड़ा तोहफा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बकाया बिजली बिलों के लिए एकमुश्त निपटान योजना (OTS) शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत 31 मार्च 2026 तक के बकाया बिजली बिलों पर लगा पूरा जुर्माना और ब्याज माफ किया जाएगा। इस फैसले से राज्य के करीब 24.86 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा मिलने की उम्मीद है।
Rohit Sharma
13 Nov 2026

























