CG NEWS:नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा हथियार जखीरा बरामद, BSF ने 7 बंदूकें और भारी मात्रा में गोला-बारूद किया जब्त

कदेर के जंगल में जमीन के अंदर छिपाए गए हथियार मिले, BGL और विस्फोटक सामग्री भी बरामद, सर्चिंग अभियान लगातार जारी। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। BSF की 133वीं वाहिनी ने सोनपुर क्षेत्र के कदेर जंगल में छिपाए गए हथियारों के जखीरे का पता लगाकर उसे बरामद किया। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान की गई।
Follow on Google News
नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का बड़ा हथियार जखीरा बरामद, BSF ने 7 बंदूकें और भारी मात्रा में गोला-बारूद किया जब्त

अर्जुन देवांगन नारायणपुर। नारायणपुर जिले के कदेर जंगल में BSF की 133वीं बटालियन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा जमीन में छिपाकर रखा गया हथियारों का जखीरा बरामद किया है। ऑपरेशन के दौरान 7 बंदूकें, सैकड़ों कारतूस, संचार उपकरण, माओवादी साहित्य और अन्य सामग्री जब्त की गई। बम स्क्वॉड ने मौके पर मिले BGL को निष्क्रिय कर दिया।

CG NEWS: दुर्ग स्कूल ड्रग केस: चॉकलेट बताकर प्रतिबंधित दवा खिलाई, 8 छात्र बीमार, एक ICU में भर्ती।

नारायणपुर से बड़ी सफलता

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। BSF की 133वीं वाहिनी ने सोनपुर क्षेत्र के कदेर जंगल में छिपाए गए हथियारों के जखीरे का पता लगाकर उसे बरामद किया। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान की गई।

CG NEWS: निजी स्कूलों पर लगा जुर्माना फाइलों में कैद, 3 महीने बाद भी वसूली नहीं, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

जमीन में गाड़कर रखे थे हथियार

सुरक्षाबलों ने जंगल में जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद की। जब्त सामान में एक .303 राइफल, 6 .315 राइफल, एक 12 बोर बंदूक, दो BGL, 179 कारतूस, .303 राइफल की मैगजीन, RF डिटेक्टर, एंटीना, GPS, IED ऑपरेटिंग मैकेनिज्म, माओवादी वर्दी, बैनर, फोटो, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड और चिकित्सा सामग्री शामिल है।

BGL को मौके पर किया गया निष्क्रिय

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों को 24 बड़े और 20 छोटे BGL भी मिले। सुरक्षा को देखते हुए बम स्क्वॉड ने सभी BGL को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। इसी कारण इन्हें जब्त सामग्री की सूची में शामिल नहीं किया गया।

CG NEWS: 26 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल, 12 दिन बाद भी रेलवे की जांच का नहीं मिला कोई सुराग

सर्चिंग अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में छिपाए गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री को बरामद करने के लिए लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य भविष्य में किसी भी संभावित खतरे को रोकना और क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts