PlayBreaking News

CG NEWS:नकटी विवाद गरमाया: कांग्रेस पहुंची राज्यपाल के दरबार, CM से चर्चा का मिला भरोसा

रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री से चर्चा का आश्वासन दिया। जानिए पूरा मामला। कांग्रेस नेताओं के अनुसार राज्यपाल ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस विषय पर चर्चा करने का भरोसा दिया।
Follow on Google News
नकटी विवाद गरमाया: कांग्रेस पहुंची राज्यपाल के दरबार, CM से चर्चा का मिला भरोसा

रायपुर न्यूज। नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति फिर गर्मा गई है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग उठाई। राज्यपाल ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस मुद्दे पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है।

CG NEWS: महतारी वंदन पर विधानसभा में बवाल: 1.55 लाख नाम हटे, कांग्रेस का वॉकआउट, सरकार ने बताई वजह

राज्यपाल से मिला चर्चा का भरोसा

रायपुर के लोकभवन में गुरुवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों की स्थिति और उनकी मांगों से राज्यपाल को अवगत कराया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार राज्यपाल ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इस विषय पर चर्चा करने का भरोसा दिया।

CG NEWS: महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन: 1.55 लाख महिलाओं के नाम कटे, रायपुर सबसे आगे, बीजापुर में बढ़े लाभार्थी

प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि पुनर्वास और राहत को लेकर सरकार को संवेदनशील कदम उठाने चाहिए।

14 किलोमीटर पदयात्रा के बाद बनी मुलाकात

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस ने नकटी गांव से राजभवन तक लगभग 14 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली थी। हालांकि उस दिन राज्यपाल से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके बाद कांग्रेस ने समय मांगा और अब प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक रूप से राज्यपाल से मुलाकात की।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज साय सरकार की अग्निपरीक्षा, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी बड़ी बहस

प्रदर्शन के दौरान हुआ था हंगामा

बुधवार को पदयात्रा के दौरान मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कुछ महिलाओं ने पुलिस पर अभद्रता और मारपीट के आरोप भी लगाए।

नकटी में ही घर बनाओ' की उठी मांग

पदयात्रा में शामिल प्रभावित परिवारों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "नकटी में ही घर बनाओ" के नारे लगाए। उनका कहना था कि विस्थापित परिवारों का पुनर्वास गांव में ही किया जाए और उनके अधिकार सुरक्षित रखे जाएं।

CG NEWS: रायपुर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल डेका और CM साय ने निभाई छेरा-पहरा की परंपरा

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कांग्रेस ने साफ किया है कि यदि प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। अब पार्टी की नजर विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच संभावित चर्चा पर टिकी है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts