हरदा में 57 वर्षीय महिला की गला घोंटकर की हत्या, लूट की आशंका, हिरासत में तीन संदेही
हरदा के टिमरनी में 57 वर्षीय पुष्पा गौर का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस को शुरुआती जांच में बिजली के तार से गला घोंटकर हत्या और लूट की आशंका है। महिला के सोने के गहने भी गायब मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर नर्मदापुरम से फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाया है। तीन संदिग्ध हिरासत में हैं।
Uttam Tenguriya
24 Aug 2026


























