मप्र स्टेट बार काउंसिल चुनाव: 122 में से 100 उम्मीदवार बाहर, अब 14 मैदान में
मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव में भोपाल के डॉ. विजय चौधरी और जबलपुर के मनीष तिवारी ने निर्धारित कोटा पार कर लिया है। अब तक 122 में से 100 उम्मीदवार एलिमिनेशन राउंड में बाहर हो चुके हैं। चुनाव मैदान में 14 उम्मीदवार बचे हैं, जिनमें से 9 का चयन होगा और 5 उम्मीदवार बाहर होंगे।
Sanjay Tiwari
16 Sep 2026


























