आदिवासी महिलाओं से लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे ने कहा-लाड़ली बहना के पैसों से अंडे, मुर्गा-मछली खाओ, वोट भाजपा को दो
बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे आदिवासी महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की राशि से अंडे, मुर्गा और मछली खाने की सलाह देते हुए भाजपा को वोट देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। विधायक ने सफाई दी है कि उनका उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था।
Sanjay Tiwari
25 Nov 2026































