Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट: रोड एक्सीडेंट में छत्तीसगढ़ के युवक की मौत के बाद भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, तीन घायल

बालाघाट के बिरसा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर 20 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में एक आरक्षक और विशेष सहयोगी दस्ते के दो युवक घायल हो गए। हादसे में छत्तीसगढ़ निवासी बाइक सवार की मौत हुई थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
बालाघाट: रोड एक्सीडेंट में छत्तीसगढ़ के युवक की मौत के बाद भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, तीन घायल
बालाघाट। मारपीट में घायल पुलिस आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बालाघाट। बिरसा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद हालात उस समय बिगड़ गए, जब हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात घटनास्थल पर मौजूद 20 से अधिक लोगों ने पुलिसकर्मियों और विशेष सहयोगी दस्ते के दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। हमले में एक आरक्षक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को बिरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

बेटे का नामकरण कार्यक्रम  का निमंत्रण कार्ड देकर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सालेवाड़ा निवासी 26 वर्षीय ठुमेन्द्र पिता रामचंद्र पांचे अपने बेटे के नामकरण कार्यक्रम का निमंत्रण कार्ड देने अचानकपुर आए थे। वहां से वापस लौटते समय अचानकपुर और कचनारी के बीच सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक जा टकराई। दुर्घटना में ठुमेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। रात करीब 9.30 बजे सालेटेकरी पुलिस चौकी को दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग ट्रक के क्लीनर के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर क्लीनर को छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शव को घटनास्थल से हटाने की तैयारी की जाने लगी।

ये भी पढ़ें: हिंदू युवती को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, भागने लगी तो सड़क पर पटका, CCTV वायरल; आरोपी सलमान गिरफ्तार

ट्रक चालक को बुलाने की बात पर शुरू हुई बहस

इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर बुलाने की मांग की। इस बात को लेकर पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान 20 से अधिक लोगों ने आरक्षक तोमेश कुमार बघेले और विशेष सहयोगी दस्ते के संदीप मेरावी तथा पीयूष रनकुहे पर हमला कर दिया। तीनों के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई। आरक्षक तोमेश के गर्दन सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद तीनों घायलों को बिरसा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर रहे हैं

इस बारे  में बैहर एसडीओपी चंद्रशेखर पांडेय का कहना है कि  घायल आरक्षक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: सोहागपुर: सेमरी के पास लोडिंग ऑटो से टकराया भोपाल से लौट रहे युवकों का वाहन, दो मौत से शोक में डूबा नगर

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts