सोहागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 महीने से लापता नाबालिग बरामद; किशोरी आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
सोहागपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महीने से लापता नाबालिग बालिका को सीहोर से बरामद किया और एक युवक को अभिरक्षा में लिया। किशोरी आत्महत्या मामले में फरार आरोपी भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। इसके अलावा दो लापता युवकों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
Neelam Tiwari
1 Sep 2026



























