उमरेठ के श्री नगर शक्ति पीठ मंदिर में स्थापित हुए 551 मनोकामना कलश, 200 साल पुराना है इतिहास
उमरेठ में शारदीय नवरात्र पर्व पर नगर के नेहरू चौक स्थित श्री नगर शक्ति पीठ माता मंदिर में इस वर्ष 551 मनोकामना कलश स्थापित कर ज्योत प्रज्वलित की गई है। कलशों की ज्योति से मंदिर परिसर जगमगा रहा है। मां भवानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
Shyam Sahu
17 Oct 2026


























