Diwali 2026: 8 या 9 नवंबर... कब है दिवाली? दूर करें कंफ्यूजन, जानें लक्ष्मी पूजा का सही समय

दिवाली 2026 की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है। कोई 8 नवंबर को दिवाली मनाने की बात कह रहा है, तो कोई 9 नवंबर की तारीख बता रहा है। इसकी वजह कार्तिक अमावस्या तिथि का दोनों दिनों में होना है। हालांकि, दिवाली की तारीख तय करने में सिर्फ उदयातिथि नहीं, बल्कि प्रदोष काल में अमावस्या तिथि की मौजूदगी भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।
दिवाली 8 नवंबर को मनाना क्यों बताया जा रहा है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगी और 9 नवंबर, सोमवार को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।
दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस त्योहार के लिए प्रदोष काल में अमावस्या तिथि का होना महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद का समय होता है। पंचांग विवरण के अनुसार, दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाना शास्त्र सम्मत बताया गया है।
Dhanteras 2026: 5 या 6 नवंबर... कब मनाया जाएगा धनतेरस? जानें पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
दिवाली 2026 पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त
दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 10 मिनट से रात 8 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - 06:10 पी एम से 08:08 पी एम (अवधि - 01 घण्टा 58 मिनट्स)
प्रदोष काल - 05:45 पी एम से 08:19 पी एम
वृषभ काल - 06:10 पी एम से 08:08 पी एम
जानें शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त - 04:53 ए एम से 05:44 ए एम
प्रातः सन्ध्या - 05:18 ए एम से 06:35 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 11:48 ए एम से 12:33 पी एम
विजय मुहूर्त - 02:02 पी एम से 02:47 पी एम
गोधूलि मुहूर्त - 05:45 पी एम से 06:11 पी एम
सायाह्न सन्ध्या - 05:45 पी एम से 07:02 पी एम
अमृत काल - 10:02 पी एम से 11:44 पी एम
निशिता मुहूर्त - 11:45 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 09
धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली पर स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजा करना शुभ माना जाता है। दिए गए विवरण के मुताबिक, इस दिन वृषभ काल शाम 5:54 से रात 7:50 बजे तक रहेगा।
ध्यान दें: पूजा के मुहूर्त और समय स्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। पूजा करने से पहले अपने शहर के स्थानीय पंचांग या विश्वसनीय ज्योतिषीय स्रोत से समय की पुष्टि कर लें।




















